ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

पंजवारा : बाराहाट-पंजवारा मुख्य मार्ग पर लखपुरा गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कामदेवपुर निवासी फंटूश कुमार उर्फ निर्मल तिवारी की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा. लोगों द्वारा पीछा करने पर दो किलोमीटर दूरी पर ट्रक छोड़कर चालक व खलासी दोनों फरार […]

पंजवारा : बाराहाट-पंजवारा मुख्य मार्ग पर लखपुरा गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कामदेवपुर निवासी फंटूश कुमार उर्फ निर्मल तिवारी की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा. लोगों द्वारा पीछा करने पर दो किलोमीटर दूरी पर ट्रक छोड़कर चालक व खलासी दोनों फरार हो गये, जहां से पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार लखपुरा गांव के समीप निर्माणाधीन सड़क के लिये बनाये गये डायवर्शन में पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में लिया था. ठोकर लगने के बाद बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गया, जिसके बाद ट्रक ने कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के सीमावर्ती गांव खटनई से पहुंचे कुंदन कुमार ने मृतक की पहचान की.
उसने बताया कि फंटूश कामदेवपुर से पाकुड़ जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष बंशीधर साह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. जबकि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >