बेटी का बर्थ डे मना रहा था SSB जवान, घर में घुस कर नक्सलियों ने AK-47 से कर दी हत्या, दस्ते में महिला नक्सली भी थीं शामिल

जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एसएसबी के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात की है. नक्सलियोंने जमुई जिले के बरहट थाना इलाके के पांडेयठिका गांव में नृशंस घटना को अंजाम दिया. मृतक जवान छुट्टी पर घर आया था और वह सोमवार की रात को बेटी […]

जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एसएसबी के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात की है. नक्सलियोंने जमुई जिले के बरहट थाना इलाके के पांडेयठिका गांव में नृशंस घटना को अंजाम दिया. मृतक जवान छुट्टी पर घर आया था और वह सोमवार की रात को बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था.

मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग दो दर्जन नक्सली घर में घुस आये. उसके बाद जवान को घर से खींच कर सड़क पर ले गये और जमकर पिटाई की. फिर पिता के सामने ही एके-47 से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक जवान जिसका नाम सिकंदर यादव था, वह फिलहाल मधुबनी के जयनगर में एसएसबी के 48वीं बटालियन में तैनात था. वह बीते 15 सितंबर को ही अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर आया था.

सोमवार की रात करीब दो दर्जन नक्सली घर में घुस आये और खुद को पुलिस का आदमी बताते हुए उसे बाहर ले गये. इसके बाद जवान को सड़क पर ले जाकर जवान के पिता के सामने ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिवारवालों में आक्रोश है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस दो घंटे के बाद पहुंची. जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने आये नक्सली दस्ते में महिला नक्सली भी शामिल थीं. सिकंदर यादव 2006 में एसएसबी में शामिल हुआ था. घटना के बाद पांडेयठिका समेत पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >