मोबाइल टावर से दो लाख रुपये की बैट्री की चोरी

सोनो : बटिया स्थित एक एयरटेल मोबाइल टावर से बीते सोमवार की रात्रि लगभग दो लाख रुपये मूल्य के बैटरी की चोरी हो गयी. टावर गार्ड फूलन साह ने इस संदर्भ में थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि बीते सोमवार की रात 10 बजे जब वह खाना खाने घर गया इसी बीच टेक्नीशियन […]

सोनो : बटिया स्थित एक एयरटेल मोबाइल टावर से बीते सोमवार की रात्रि लगभग दो लाख रुपये मूल्य के बैटरी की चोरी हो गयी. टावर गार्ड फूलन साह ने इस संदर्भ में थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि बीते सोमवार की रात 10 बजे जब वह खाना खाने घर गया इसी बीच टेक्नीशियन का कॉल आया कि साइड डाउन है. जब वह टावर पर आया तब टावर को संचालित करने में प्रयुक्त 24 पीस बैटरी गायब था. उन्होंने बताया कि चोरी की गयी बैटरी की कीमत एक लाख 98 हजार रुपये है. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >