हुनरमंद हुए ग्रामीण, हाेगा तेजी से विकास

सीआरपीएफ की आेर से ग्रामीणों को किया गया विभिन्न सामग्री का वितरण खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाका अंतर्गत जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म स्थान परिसर के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 215 बटालियन के द्वारा बुधवार को दो दिवसीय सिविक एक्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन लोगों के […]

सीआरपीएफ की आेर से ग्रामीणों को किया गया विभिन्न सामग्री का वितरण

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाका अंतर्गत जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म स्थान परिसर के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 215 बटालियन के द्वारा बुधवार को दो दिवसीय सिविक एक्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन लोगों के बीच उद्यमा हुनर प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों को अलग-अलग स्टॉल लगाकर स्प्रे पेंटिंग, वेल्डिंग, सिलाई, हेयर कटिंग, मेंशन, बढ़ई, बैंकिंग, चिप्स, चॉक-नील-आलता निर्माण, मशरूम की खेती, वाइंडिंग, पत्तल-प्लेट-कटोरी निर्माण, स्कीन प्रिंटिंग, वॉल पुट्टी, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, अगरबत्ती निर्माण, बुक वाइंडिंग, रबड़ स्लीपर निर्माण, फॉयल प्रिंटिंग, पेवर टाइल्स निर्माण सहित कई अन्य चीजों की जानकारी दी गयी व उपस्थित लोगों को उनका हुनर निखारने हेतु प्रशिक्षित भी किया गया.
मौके पर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम, इंद्रधनुष कार्यक्रम, खेलो इंडिया कार्यक्रम, अटल पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें लोगों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था व कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीआरपीएफ 215 बटालियन के कमांडेंट अंब्रेश कुमार ने लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने व उनको अपने बूते खड़ा करने के लिए सीआरपीएफ द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है. जिस में उद्यमा कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को व्यवसाय करने की भी जानकारी दी गयी व व्यवसाय के लिए लोगों को छोटी-मोटी सामग्री भी मुहैया करायी गयी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे का उद्देश्य लोगों को संबल प्रदान करना है व उनको अपने मुख्यधारा में जोड़कर रोजगार के काबिल बनाना है. इस दौरान रजला निवासी सुनीता हेंब्रम, बरदौन निवासी क्रिस्टीना हेंब्रम, मार्टिना मरांडी, महेंगरो निवासी सुनीता मरांडी, घासकौटन निवासी सितिया देवी, माला देवी, दीपाकरहर निवासी शांतिलता हेंब्रम, धनिया निवासी सविता कुमारी, अंशु कुमारी, सकुबा देवी, रुबी कुमारी नमिता कुमारी, सीता कुमारी सहित कई दर्जन महिलाओं व पुरूषों के बीच चिप्स कटिंग मशीन, शौचालय सीट, वेल्डिंग मशीन, सिलाई मशीन सहित कई अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर सीआरपीएफ के उप कमांडेंट मयंक तिवारी, डीएसपी सुरेश एन, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >