ग्रामीणों पर प्रशासन ने की कार्रवाई विधिज्ञ संघ ने की निंदा

बीते दिनों गुमराहा व कुमरतरी में वन विभाग व प्रशासन ने ग्रामीणों की उजाड़ दी थी झोंपड़ियां जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय और महासचिव सकलदेव यादव ने बीते दिनों प्रशासन और वन विभाग के द्वारा गुरमाहा और कुमरतरी के ग्रामीणों के साथ किया गया अमानवीय कार्य की निंदा की है. […]

बीते दिनों गुमराहा व कुमरतरी में वन विभाग व प्रशासन ने ग्रामीणों की उजाड़ दी थी झोंपड़ियां

जमुई : जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय और महासचिव सकलदेव यादव ने बीते दिनों प्रशासन और वन विभाग के द्वारा गुरमाहा और कुमरतरी के ग्रामीणों के साथ किया गया अमानवीय कार्य की निंदा की है.
विधिज्ञ संघ के पदाधिकारी ने इस बाबत विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उक्त गांव से विस्थापित लोगों को लेकर आजतक जिला प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर सकी है और इस भीषण ठंड में उसके आशियाना को ध्वस्त कर दिया. संघ के पदाधिकारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन अतिशीघ्र उन विस्थापितों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करे. बताते चलें कि बीते वर्ष 14 जुलाई को नक्सली संगठन के द्वारा एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर देने के बाद से उक्त गांव के लोग घर-द्वार छोड़कर जिला प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी.
ग्रामीणों ने जंगल से बाहर आशियाना देने की मांग भी प्रशासन से की थी. कई दिनों तक बरहट विद्यालय परिसर में अपना आशियाना बनाये ग्रामीण प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किये जाने पर पतनेश्वर पहाड़ के प्रांगण में अपना आशियाना बनाकर रह रहे थे.
संदेह होने पर कश्मीरी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
युवक से पुलिस ने की घंटों पूछताछ
दृष्टिहीन मकबूल शेख ने बताया कि वह ठंड में आसनसोल में अपने दोस्त के घर ठहरता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >