ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

गिद्धौर : बीते रविवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर झाझा स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित ट्रक वाहन के चपेट में आने से पतसंडा निवासी व्यवसायी नीरज कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार रोज की तरह […]

गिद्धौर : बीते रविवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर झाझा स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित ट्रक वाहन के चपेट में आने से पतसंडा निवासी व्यवसायी नीरज कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार रोज की तरह नीरज अपने ठेले पर बादाम बेचकर घर जा रहा था. इसी क्रम में घर से महज कुछ ही दूरी पर झाझा की ओर से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी. घटना में ठेला को तोड़ते हुए उक्त वाहन युवक को रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन में फंसने के बाद उक्त व्यवसायी करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया. घटना के बाद मुख्य राज्यमार्ग पर लोगों का भारी भीड़ जमा होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उक्त वाहन की खोजबीन में जुट गयी. घटना से पीड़ित के परिजनों में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >