दिनदहाड़े पांच लुटेरों ने ग्रामीण बैंक में लूटे साढ़े चार लाख रुपये

चकाई में पहले भी अपराधियों ने बैंक में की थी लूटपाट जमुई : चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन ग्रामीण बैंक में लूट की पहली घटना नहीं है, पहले भी इस इलाके में अपराधियों ने बैंकों में लूटपाट की है. बताते चलें बीते नौ मार्च 2013 को चकाई के नावाडीह सिल्फरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में […]

चकाई में पहले भी अपराधियों ने बैंक में की थी लूटपाट

जमुई : चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन ग्रामीण बैंक में लूट की पहली घटना नहीं है, पहले भी इस इलाके में अपराधियों ने बैंकों में लूटपाट की है. बताते चलें बीते नौ मार्च 2013 को चकाई के नावाडीह सिल्फरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 16 लाख 32 हजार 500 रुपये की लूट हुई थी. लूटपाट के पश्चात नक्सलियों ने बैंक का कंप्यूटर समेत कई सामान नष्ट कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था तथा उन्हें सजा भी हुई थी. जिसके बाद चकाई थाना क्षेत्र में इस प्रकार की यह पुनः बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >