बैंक में लूट की दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी

चकाई/सरौन : सरौन बैंक में लूट की घटना को अज्ञात लुटेरों द्वारा इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि बैंक के नीचे दुकान चला रहे दुकानदारों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी. सरौन बाजार निवासी एवं दुकानदार तुलसी वर्मा, उदय यादव ,प्रदीप राम आदि ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह बैंक में लोगों […]

चकाई/सरौन : सरौन बैंक में लूट की घटना को अज्ञात लुटेरों द्वारा इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि बैंक के नीचे दुकान चला रहे दुकानदारों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी. सरौन बाजार निवासी एवं दुकानदार तुलसी वर्मा, उदय यादव ,प्रदीप राम आदि ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह बैंक में लोगों एवं ग्राहकों का आना जाना चल रहा था .उन्हें कोई संदिग्ध नहीं लगा .

दो बाइक पर कुछ लोग आये तथा बैंक में घुस गये. बाद में कोई हलचल भी नहीं दिखी .बैंक प्रथम तल्ला पर चलता है इसलिए ऊपर में क्या हो रहा है इसका पता भी नहीं चल पाता .बैंक के नीचे अन्य दिनों की तरह कई बाइक लगी हुई थीं . कई लोग आ जा रहे थे इसलिए कुछ असामान्य नहीं लगा. वहीं उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच युवक जो श्याम वर्ण के थे. वे लोग सरौन काली मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते से आगे निकल गये. बाद में उन्हें लोगों से लूट की जानकारी मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >