झाझा : दानापुर सहायक मंडल प्रबंधक(परिचालन) अरविंद कुमार रजक मंगलवार को झाझा स्टेशन का निरीक्षण किया. दानापुर- टाटा एक्सप्रेस ट्रेन में लगे विशेष सैलून से आये और हावड़ा-नई दिल्ली पुरवा एक्सप्रेस से वापस लौट गये. जबकि उनका सैलून टाटा-दानापुर ट्रेन से तीन बजे वापस लौटे. स्टेशन परिसर पर फैली गंदगी व बदबू से एडीआरएम भड़कते हुए स्टेशन परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखने का निर्देश स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा को देते हुए बताया कि पूरे स्टेशन परिसर व इसके आसपास बिल्कुल साफ रहनी चाहिए. पैदल ही एडीआरएम अपने सहयोगियों के साथ रनिंग रूम गये.
चालक व गार्ड ने अपनी अपनी समस्याओं को उनके सामने रखते हुए कहा कि समय पर खाना नहीं मिलता है. एक साथ कई चालक के आ जाने से कमरा के लिए ठंड में बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ता है. एडीआरएम ने सभी समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र करने की बात कही. उन्होंने बताया कि नये रनिंग रूम के ऊपर डबल बैड का 11 कमरा बनाया जायेगा. सभी कमरा आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होगा. रनिंग रूम के समुचित विकास को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी किया.
जिसमें नये कमरों के ऊपर ही सुसज्जित कमरा बनाने का निर्णय लिया गया. सभी के लिए किचन शेड में सुधार किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. एडीआरएम ने मास कुकिंग विधि पर जोर देते हुए कहा कि चावल व रोटी रनिंग द्वारा ही मुहैया कराया जाय ताकि आसानी व समय पर सभी लोगों को भोजन मिल सके. रनिंग रूम के कार्यरत कर्मियों ने बताया कि सुबह के 10 बजे से एक बजे भोजन देने में परेशानी होती है. उस समय अधिक लोगों को भोजन मुहैया कराना पड़ता है. बताया कि 45 मिनट के अंदर सबों को भोजन देना पड़ता है. एडीआरएम ने बीच का रास्ता निकालते हुआ कहा कि सिर्फ दाल सब्जी आदि बनाकर दें बाकी चावल-रोटी बनाकर रखें. वही सप्लाइ करें व उसका शुल्क ले लें. इस दौरान उन्होंने पॉली क्लिनिक के पास बने गार्ड रूम का भी निरीक्षण किया और उससे संबंधित बातों की जानकारी लिया. मौके पर मंडल वाणिज्यिक अधिकारी विनीत कुमार, वरीय विद्युत मंडल अभियंता एके आर्या, स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा, रवि गुप्ता, मुरारी सिंह, आरपीएफ के गोपाल प्रसाद, फुदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
