बिहार : जमुई में ग्रामीण बैंक की शाखा से दिनदहाड़े 4.60 लाख की लूट

जमुई : बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत सरौन गांव स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने आज दिनदहाड़े चार लाख 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. चकाई थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच की संख्या में आज करीब 11 बजे आये […]

जमुई : बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत सरौन गांव स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने आज दिनदहाड़े चार लाख 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. चकाई थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच की संख्या में आज करीब 11 बजे आये पिस्तौलधारी अपराधियों ने बैंक के भीतर प्रवेश कर बैंककर्मियों के साथ मारपीट की तथा उन्हें हथियार के बल पर कब्जे में लेकर तिजोरी को खुलवाकर उसमें रखे चार लाख नौ हजार रुपये और ग्राहकों से करीब 52 हजार रुपये लूटकर चलते बने.

थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >