सीएम से जिलावासियों को बंधी कई उम्मीदें

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू जमुई : आगामी 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित जमुई आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है और जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय तथा जिला अतिथि गृह में रंग रोगन और साज सज्जा का काम किया जा रहा है. इसको […]

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू

जमुई : आगामी 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित जमुई आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है और जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय तथा जिला अतिथि गृह में रंग रोगन और साज सज्जा का काम किया जा रहा है.
इसको लेकर मजदूरों द्वारा जिला अतिथि गृह में युद्ध स्तर पर रंग रोगन जारी है. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री द्वारा निश्चय यात्रा के दौरान सदर प्रखंड क्षेत्र इंदपै, लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के काला पंचायत, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुंधुर, झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला या नगर परिषद जमुई के सतगामा मुहल्ला में से किसी एक जगह पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित कार्यक्रमों का जायजा लिये जाने की संभावना है.
इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से इंदपै पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी, काला पंचायत लक्ष्मीपुर के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी विरेंद्र नारायण पांडेय, कुंधुर पंचायत के लिए वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार, झाझा प्रखंड के सिमुलतला के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार तथा नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा मुहल्ला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है. साथ ही इन्हें दैनिक भ्रमण कर उक्त जगहों पर 25 दिसंबर तक सात निश्चय योजना के तहत संचालित सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है. साथ ही सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कई योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास भी किये जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >