हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस बैग से 288 बोतल विदेशी शराब बरामद
जमुई : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान सैकड़ों लीटर देसी- विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ही महिला सहित सात शराब तस्कर गिरफ्तार िकया गया. वहीं सदर थाना की पुलिस ने बीते गुरुवार की रात क्षेत्र के लखापुर गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष संजय विश्वास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि गांव के कुछ लोग अवैध शराब निर्माण करके उसकी बिक्री कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत मांझी एवं मदन मांझी नामक व्यक्ति को उसके घर से 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.
चंद्रमंडीह से प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल से चंद्रमंडीह और सिमुलतला पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर पंद्रह लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केरवाटांड़ गांव निवासी नेप्यूस मरांडी, शीतल मरांडी एवं बदुलिया गांव निवासी मंझली टुड्डू अवैध महुआ शराब के साथ जंगल के रास्ते से अपना गांव लौट रहा था. उक्त तीनों को पंद्रह लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. झाझा से प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय रेलपुलिस ने हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12369 अप के साधारण बोगी से तीन अलग-अलग काले रंग की बेग में 288 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. लावारिस बेग में 180 बोतल, दूसरे बेग में 90 बोतल 180 एमएल का ब्लैक डीलक्स व्हीस्की बरामद किया गया. तीसरे बेग में 18 बोतल 750 एमएल का मैगद्वेल शरण बरामद किया गया. छापेमारी में उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार मौजूद थे.
