दो माह से जलापूर्ति ठप ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सोनो : आम लोगो के जल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दशकों पूर्व बना स्थानीय जलमीनार फिलवक्त हाथी का दांत साबित हो रहा है. लोगो का कहना है कि बीते दो माह से जलापूर्ति ठप्प है. उपभोक्ता इस बात से परेशान व आक्रोशित है. जलापूर्ति नहीं होने से उनका दैनिक कार्य प्रभावित हो […]

सोनो : आम लोगो के जल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए दशकों पूर्व बना स्थानीय जलमीनार फिलवक्त हाथी का दांत साबित हो रहा है. लोगो का कहना है कि बीते दो माह से जलापूर्ति ठप्प है. उपभोक्ता इस बात से परेशान व आक्रोशित है. जलापूर्ति नहीं होने से उनका दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है. खासकर वैसे गरीब लोग परेशान है जिनके घरों में मोटर या चापाकल नहीं है.
मो इम्तियाज, अलाउद्दीन, मो वारिस, कृष्णदेव वर्णवाल, शिव पांडेय सहित कई लोगो ने बताया कि जलापूर्ति नहीं होने से उन्हें जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. पानी के लिए इन लोगो को दूसरों के चापाकल पर निर्भर रहना पड़ रहा है. उपभोक्ता जल आपूर्ति विभाग के कार्यालय में शिकायत भी किये परंतु स्थिति में सुधार नहीं हुआ.
बुधवार को स्थानीय मुस्लिम टोला में लंबे समय से जलापूर्ति नहीं होने से नाराज लोग पानी भरने के काम आने वाले खाली बरतन के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया. भारतीय आंबेडकर मिशन संघर्ष समिति द्वारा समर्थित इस प्रदर्शन में लोगो के आक्रोश के साथ पानी की किल्लत का उनका दर्द भी झलक रहा था. समिति के सचिव भोला लाहकार ने कहा कि यदि जलापूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं हुआ तो समिति के बैनर तले सैकड़ो महिला पुरुष आंदोलन व प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >