कारोबारी सहित शराबी गिरफ्तार

लक्ष्मीपुर : बीते सोमवार की शाम गश्ती पुलिस ने एक शराब कारोबारी व एक शराबी को गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष साहेब दयाल ने बताया कि गश्ती दल ने जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर कोहबरवा मोड़ व रेफरल हॉस्पिटल के बीच एक व्यक्ति को पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम […]

लक्ष्मीपुर : बीते सोमवार की शाम गश्ती पुलिस ने एक शराब कारोबारी व एक शराबी को गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष साहेब दयाल ने बताया कि गश्ती दल ने जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर कोहबरवा मोड़ व रेफरल हॉस्पिटल के बीच एक व्यक्ति को पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सुशील साह, पिता स्व गाजो साह, साकिन सुजनी बताया. साथ ही बताया कि शराब बेचने को लेकर ले जा रहे थे. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने इस दौरान शराब पीकर हो हल्ला कर रहे थाना क्षेत्र के ही सुजनी निवासी अजय मांझी नामक युवक को भी गिरफ्त में लिया. दोनों पर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >