अप एवं डाउन हिमगिरी रद्द

झाझा : हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर रेलवे गाड़ियों का परिचालन की स्थिति काफी खराब है. पहले से ही कई ट्रेन रद्द कर दी गयी है. शनिवार को भी हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12331अप/12332डाउन को रद्द कर दिया गया. इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पडा. जबकि अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल […]

झाझा : हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर रेलवे गाड़ियों का परिचालन की स्थिति काफी खराब है. पहले से ही कई ट्रेन रद्द कर दी गयी है. शनिवार को भी हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12331अप/12332डाउन को रद्द कर दिया गया. इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पडा.

जबकि अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन 12 घंटा, इलाहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12334 डाउन 3 घंटा, श्रीगंगानगर-हावड़ा आभा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13008 डाउन 5 घंटा, अमृतसर-सियालदह अकालतख्त एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12318 डाउन 3 घंटा, विलासपुर-पटना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22843 अप 2 घंटा, गया-झाझा सवारी गाड़ी संख्या 53624 डाउन 4 घंटा की देरी से झाझा पहुंच रही है. इस कारण रेलवे यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >