धान खरीद के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

सरौन : चकाई प्रखंड में किसानों से धान की खरीदारी अबतक शुरू नहीं हो पायी है. जबकि सरकार का निर्देश है कि 15 नवंबर से ही व्यापार मंडल व पैक्स किसानों से धान खरीद करेंगे. नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि सभी किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. इसमें उन्हें दो पासपोर्ट […]

सरौन : चकाई प्रखंड में किसानों से धान की खरीदारी अबतक शुरू नहीं हो पायी है. जबकि सरकार का निर्देश है कि 15 नवंबर से ही व्यापार मंडल व पैक्स किसानों से धान खरीद करेंगे. नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि सभी किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. इसमें उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो, किसान का कार्ड देना होगा. जबकि बैंक पासबुक को आधार लिंक कराना होगा तभी धान का रुपया सीधे किसानों के बैंक खाता में जायेगा. उन्होंने बताया कि बिचौलिया से बचने के बाद ही किसानों को धान फसल का उचित लाभ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >