जमीन विवाद में आठ घायल 27 पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

झाझा : बलियाडीह पंचायत स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारगंजो गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया जा रहा है. मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के मो […]

झाझा : बलियाडीह पंचायत स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारगंजो गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया जा रहा है. मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के मो सत्तार ने मो अख्तर, मो अल्लाउद्दीन, मो सलाउद्दीन समेत 16 लोगों मारपीट कर घायल करने व सोने के जेवरात छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

वहीं दूसरे पक्ष के मो रियाज की पत्नी लाडली खातून ने एनुल मियां, शमसुल मियां, सुभान मियां समेत 11 लोगों पर मारपीट कर घायल करने व जेवरात छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि दोनों ओर से मिले आवेदन के आधार पर 27 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >