जमुई : विगत दो अक्तूबर को दो पक्षों में हुए मारपीट व आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त टायर विक्रेता व पंक्चर बनाने वाले दुकानदारों को मुआवजा नहीं मिलने के कारण मंगलवार को शहर स्थित सभी पंक्चर बनाने की दुकानें बंद रही. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
दुकानदार मो महफूज अंसारी, मो मोबीन अंसारी, मो शमसेर आलम, मो शमसाद, मो गुलाम सरवर आदि ने बताया कि विगत दो अक्टूबर को दो पक्षों में हुए झड़प व आगजनी के दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था. अभी तक टायर व पंक्चर बनाने वाले दुकानदारों को कोई सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है. जिसके कारण हमलोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में ही दुकान बंद करने का निर्णय लिया गया.
