वाच टावर से मेले पर रहेगी नजर छठ को लेकर साफ सफाई अंतिम चरण में

जमुई : आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर साफ सफाई अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार दीपावली के बाद हुई बारिश ने शहर के अधिकांश घाटों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है, जिसके कारण इन घाटों को दुरुस्त करने में नगर परिषद दिन रात लगा हुआ है. सोमवार समाजसेवी संतोष साह, महेंद्र […]

जमुई : आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर साफ सफाई अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार दीपावली के बाद हुई बारिश ने शहर के अधिकांश घाटों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है, जिसके कारण इन घाटों को दुरुस्त करने में नगर परिषद दिन रात लगा हुआ है. सोमवार समाजसेवी संतोष साह, महेंद्र चौधरी व स्थानीय लोगों ने भी घाट की सफाई का कार्य किया.

इस दौरान घाटों की ओर जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त किया गया. नगर परिषद की ओर से सभी घाटों की सफाई एवं समतल कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. इस बार नदी में पानी पर्याप्त होने के कारण नदी के किनारे में अर्घ्य के लिए जमीन की समतल किया जा रहा है. मौके पर नगर परिषद के सुपरवाइजर राजेश सिंह व मुन्ना साह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >