सिपाही भर्ती परीक्षा में 391 छात्र अनुपस्थित

जमुई: केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर सिपाही भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा के दौरान सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों में ज्योतिष कुमार सिंह और सुमित कुमार को मोबाइल और पर्ची से कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया गया. […]

जमुई: केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर सिपाही भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा के दौरान सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों में ज्योतिष कुमार सिंह और सुमित कुमार को मोबाइल और पर्ची से कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया गया. रविवार को सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय में हो रही सिपाही भर्ती की परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे.

इस दौरान उक्त दाेनों परीक्षार्थियों को कदाचार करने पर केंद्राधीक्षक डॉ रामानंद प्रसाद ने परीक्षा से निष्कासित किया. वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार में नेहा कुमारी को पर्ची के आधार पर कदाचार करने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार केंद्राधीक्षक गौरी शंकर सिंह के द्वारा निष्कासित किया गया. वहीं परीक्षा के दौरान कुल 391 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गये.

इस बाबत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई, प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार, प्लस टू राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय जमुई, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जमुई, केकेएम काॅलेज जमुई, श्यामा प्रसाद सिंह महिला काॅलेज जमुई, आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय जमुई, सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय जमुई, मध्य विद्यालय खैरमा तथा डीएबी पब्लिक स्कूल मनियड्डा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इसके अलावे परियोजना बालिका उच्च विद्यालय खैरा, प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा तथा परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इन सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 6607 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा के दौरान सभी वरीय अधिकारी अलग अलग केंद्रों पर घूम घूम कर परीक्षा का मुआयना करते नजर आये और पूरे परीक्षा प्रणाली की वीडियोग्राफी करायी गयी थी. शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा, वीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस बल के जवानों को भी लगाया गया था. खैरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय तथा प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा में रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया.

इस दौरान छात्र व अभिभावकों की खासी भीड़ उमड़ आयी. परीक्षा को लेकर बनाये गये दोनों केंद्रों पर 288 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. परीक्षा के दौरान अंचलाधिकारी श्रीनिवास, अवर निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था. इस दौरान बाजार में बढ़ी भीड़ का वाहनों के परिचालन पर भी असर देखने को मिला. बताते चलें कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >