झाझा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के चाय गांव से मनोज रविदास के घर के पास से डकैती की योजना बनाते एक अपराधी को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि बीते मंगलवार की रात सूचना मिली कि कुछ अपराधियों का जमाबड़ा किसी को अंजाम देने के उद्देश्य से है. तभी पुलिस बलों के साथ उक्त जगह की घेराबंदी किया तो सभी अंधेरा का लाभ उठाकर अपराधी भागने लगे.
पुलिस इस दौरान खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया गया. जिसका पहचान सोनो थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव के मुकेश रविदास उर्फ श्रीराम दास के रूप में हुआ है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर सोनो थाना में लूट के तीन कांड दर्ज है. जिसमें कांड संख्या 38/16,43/16 व 153/16है.यह सभी कांड वर्ष 2016 में घटित हुई. छापेमारी में नीरज ठाकुर,दिनेश कुमार,नवनीश कुमार,सुमन चौधरी समेत कई पुलिस बल मौजूद थे.
