नियोजित शिक्षकों को ईद के पहले बकाया वेतन देने का दिया आदेश

बकाया वेतन की मांग को लेकर संघ के प्रदेश सचिव के नेतृत्व एसडीओ से मिला शिष्टमंडल मांग पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जारी किया आदेश जमुई : जिले भर के नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान ईद से पहले करने की मांग को लेकर शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के […]

बकाया वेतन की मांग को लेकर संघ के प्रदेश सचिव के नेतृत्व एसडीओ से मिला शिष्टमंडल

मांग पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जारी किया आदेश
जमुई : जिले भर के नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान ईद से पहले करने की मांग को लेकर शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में संघ का एक शिष्टमंडल ने एसडीओ से मुलाकात कर उन्हें अपना मांग-पत्र सौंपा. साथ ही डीइओ, डीपीओ(स्थापना) को भी मांग पत्र संघ के द्वारा दिया गया. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने बकाया वेतन देने का आदेश जारी किया है.
उक्त जानकारी संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने देते हुए बताया कि नवनियुक्त उर्दू/सामान्य शिक्षक का 22 माह से जमुई, झाझा, बरहट प्रखंड के लगभग 11 सौ शिक्षक का आठ माह से व सिकंदरा, अलीगंज, चकाई, सोनो, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, खैरा प्रखंड के लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षक को चार माह से बकाया वेतन का एक मुश्त भुगतान करने की मांग की गयी. साथ ही संवर्धन कोर्स करके प्रशिक्षित हो चुके व टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षक के बकाया ग्रेड पे, दक्षता परीक्षा पास शिक्षक के बकाया वेतन वृद्धि की राशि, आकस्कमिक निधन हो चुके नियोजित शिक्षक के परिजन को चार लाख रुपया व अनुकंपा के आधार पर नौकरी आदि शीघ्र देने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि वेतन/एरियर नहीं मिलने से शिक्षकों को भुखमरी से जूझना पड़ रहा है साथ ही ईद पर्व के अवसर पर भी मायूसी छाई हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षक के बकाया वेतन मद की राशि जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवाते हुए ईद से पहले भुगतान करने का आदेश दिया गया है. शिक्षकों की समस्या को सुनकर एसडीओ सुरेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ईद से पहले जिले के सभी नियोजित शिक्षक को बकाया वेतन देने की बात कही है. मौके पर पंकज प्रकाश बच्चन, संतोष प्रसाद सिंह, मुरारी शर्मा, जितेश सिंह, भोला कुमार,अभय सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >