Jamui News: खुद को अधिकारी बताकर लूट की घटना को देते थे अंजाम, पुलिस ने होटल से चार अपराधी को दबोचा

Jamui News: जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो अधिकारी बन भोले-भाले लोगों को शिकार बनाकर लूटते थे. इन चारों अपराधियों को पुलिस हथियार और कारतूस के साथ गिराफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी नालंदा जिले के रहने वाले हैं.

Jamui News: जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो अधिकारी बन भोले-भाले लोगों को शिकार बनाकर लूटते थे. इन चारों अपराधियों को पुलिस हथियार और कारतूस के साथ गिराफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी नालंदा जिले के रहने वाले हैं, जो लूट की घटना को अंजाम देकर एक होटल में ठहरे थे. साथ ही एक और लूट की अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

छानबीन करते हुए पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी की. पुलिस को देखकर आरोपियों ने खुद को अधिकारी बताया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करने के बाद कमरे की तलाशी ली तो आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, चार मोबाइल और एक कार के साथ साढ़े 10 हजार कैश बरामद किए गए.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकारी बन भोले- भाले लोगो को भीड़ से अलग कर घटना को अंजाम देते थे. बरामद कार का उपयोग ये लोग लूट में किया करते थे. बीते 28 जून को गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने ही मलयपुर थाना इलाके में एक शख्स को बंधक बनाकर उसका एटीएम कार्ड छीन लिया. फिर पिन पूछकर 85 हजार रुपए निकाल लिए थे.

बता दें कि 28 जून को एक शख्स ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रहा था. एक आरोपी ने कार में बैठाया और मोबाइल, पर्स और एटीएम अपने कब्जे में लेकर शख्स को बंधक बना लिया. एटीएम कार्ड छीना और पिन पूछकर 85 हजार रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने जमुई स्टेशन और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू की. एक दर्जन लोगों को संदिग्ध मानते हुए काम शुरू किया.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में भीड़ ने एक साधु को खंभे से बांधकर पीटा, फिर वीडियो किया वायरल…

सभी अपराधी नालंदा के रहने वाले हैं

आसपास के जिले के पुलिस से छानबीन के बाद जब पुख्ता हो गया कि गिरोह के कुछ लोग जमुई शहर के एक होटल में रुके हैं तो टीम ने छापेमारी कर चारों को दबोच लिया. जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई, उनके नाम गोपाल पासवान, सुबोध पासवान, रामानंद पासवान और धर्मेंद्र कुमार बताया गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी आरोपी नालंदा जिले के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >