जमुई कांड पर तेज प्रताप यादव का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- जवाब नहीं मिला तो करूंगा भूख हड़ताल

Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग युवक-युवती से कथित बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी भूख हड़ताल करेगी.

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है. वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. अब इस घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं.

तेज प्रताप ने सरकार से मांगा जवाब

जमुई की घटना पर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की साथ बाहर गए थे. यह उनका निजी मामला है. लेकिन जिस तरह उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई, वह गलत और निंदनीय है.

तेज प्रताप ने कहा कि इस मामले में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए. उन्होंने युवाओं, खासकर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए.

'जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल'

तेज प्रताप यादव ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले पर जवाब नहीं मिलता है, कार्रवाई नहीं होती है तो उनकी पार्टी भूख हड़ताल करेगी.

उन्होंने बिहार में विरोध प्रदर्शन शुरू करने की भी बात कही. तेज प्रताप ने कहा कि सरकार को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए.

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

तेज प्रताप ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपितों की जगह किसी निर्दोष व्यक्ति की गिरफ्तारी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी दिखाना पर्याप्त नहीं है. घटना में शामिल वास्तविक आरोपितों की पहचान होनी चाहिए. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

19 सितंबर की है घटना

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना 19 सितंबर की शाम की है. एक नाबालिग लड़का और लड़की स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी होती दिखाई देती है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की.

मामले में पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मामले में सात लोगों की पहचान की गई है. तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है.

वहीं, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने वाले प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. नाबालिग पीड़ितों की पहचान उजागर करने वाले वीडियो या पोस्ट पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read: Jamui Viral Video: जमुई केस में 3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन, SIT करेगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >