रेल यात्रियों के लिए अपडेट, बदल गया एक्सप्रेस का नंबर, इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़े

Bihar Train News: अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस के नंबर बदलकर 12507 और 12508 कर दिए गए हैं. इसके अलावा आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल के 31, श्रावणी मेला स्पेशल के 6 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं. पटना-अहमदाबाद स्पेशल भी अतिरिक्त दिनों में चलेगी.

Bihar Train News: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक साथ कई अपडेट सामने आए हैं. अगर आप अमृतसर, न्यू जलपाईगुड़ी, बिहार या अहमदाबाद रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रेलवे ने जहां एक प्रमुख साप्ताहिक एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर बदल दिया है, वहीं यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि और फेरे भी बढ़ाए गए हैं.

अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का नंबर बदला

अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नए ट्रेन नंबर से संचालित होगी. रेलवे के मुताबिक, न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 12407 अब 12507 के नाम से चलेगी. इसी तरह अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 12408 को बदलकर 12508 कर दिया गया है.

ट्रेन के नंबर में यह बदलाव प्राथमिक रख-रखाव की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को सौंपे जाने के बाद किया गया है. इस बदलाव के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा की योजना बनाते समय नए नंबरों का विशेष ध्यान रखना होगा.

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल के बढ़े फेरे

यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और लौकहा बाजार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन को भी बढ़ाया गया है. ट्रेन संख्या- 04014/04013 के कुल 31 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. आनंद विहार से ट्रेन 15 सितंबर तक और लौकहा बाजार से 16 सितंबर तक हर रोज चलेगी.

इस ट्रेन का रूट झंझारपुर, सकरी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर और लखनऊ से होकर रहेगा. विस्तारित अवधि में इसके समय, ठहराव और रेक संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

श्रावणी मेला यात्रियों को भी राहत

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल के 6 अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं. ट्रेन संख्या 03234/03233 दानापुर से 13 से 18 अगस्त और भागलपुर से 14 से 19 अगस्त तक हर रोज चलेगी. यह ट्रेन पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल और सुलतानगंज के रास्ते संचालित होगी.

पटना-अहमदाबाद रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेन

पटना और अहमदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए भी रेलवे ने राहत दी है. ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 19 अगस्त को चलेगी, जबकि 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 और 21 अगस्त को पटना से रवाना होगी. इस तरह से रेलवे के इन फैसलों से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनें और बेहतर यात्रा के विकल्प मिलेंगे.

Also Read: बिहार में 651 एकड़ में बनेगी वर्ल्ड क्लास 'स्पोर्ट्स सिटी', IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक का होगा आयोजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >