बिहार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा तय, जानिये कितना कर सकेंगे खर्च

पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है. आयोग ने यह निर्धारित कर दिया है कि वह कितने वाहनों और कैसे वाहनों का प्रयोग चुनावी प्रचार के लिए करेंगे.

पटना. पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है. आयोग ने यह निर्धारित कर दिया है कि वह कितने वाहनों और कैसे वाहनों का प्रयोग चुनावी प्रचार के लिए करेंगे.

आयोग द्वारा पंचायत आम चुनाव 2016 के बाद प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा में कोई वृद्धि नहीं की. सरपंच और मुखिया को चालक सहित एक मोटरसाइकिल या स्कूटर से ही चुनाव प्रचार की अनुमति दी गयी है.

पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों को भी मोटरसाइकिल या स्कूटर से चुनाव प्रचार की अनुमति है. जिला पर्षद सदस्यों के प्रत्याशियों को एक हल्का मोटरवाहन से प्रचार की अनुमति दी जायेगी.

प्रचार के लिए प्रत्या��ी या उसके एजेंट में किसी एक को ही वाहन की अनुमति मिलेगी. आयोग द्वारा सभी छह पदों के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित की गयी है.

आयोग ने ग्राम पंचायत के सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच की चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 20 हजार रुपये, मुखिया और सरपंच पद के प्रत्याशी के लिए 40 हजार रुपये , पंचायत समिति के सदस्यों की अधिकतम चुनावी खर्च सीमा 30 हजार व जिला पर्षद सदस्य के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा एक लाख निर्धारित है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >