Bihar News: बक्सर के धनसोई में पिता व दादा ने बच्ची की हत्या कर शव को बोरी में बांध नदी में फेंका

Bihar News मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता विकास राम और दादा ईश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव भी बरामद कर लिया गया.

Bihar News: बक्सर जिले के धनसोइ थाने के स्थानीय गांव में एक पिता और दादा ने बेटे की चाह में आठ महीने की बच्ची की हत्या करने के बाद शव को बोरी में बांध कर नदी में फेंक दिया. बच्ची की मां ने इसकी सूचना मायके वालों को दी. मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता विकास राम और दादा ईश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बच्ची मां के पास ही सोयी थी. शनिवार की सुबह जब वह जागी, तो बच्ची पास में नहीं थी. इसके बारे में बच्ची की मां डिंपल ने ससुर और पति से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन दोनों ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही. काफी ढूंढ़ने पर भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो डिंपल ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी. इसके बाद मायके वालों ने इसकी सूचना थाने को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डिंपल ने बच्ची के पिता विकास राम और उसके दादा ईश्वर राम पर शक जाहिर किया.

बेटी पैदा होने से घर में चल रहा था विवाद : थानाध्यक्ष

धनसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपितों की निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, लड़की पैदा होने पर घर में विवाद होता रहता था. इसी लिए पिता और दादा ने मिल कर बच्ची की हत्या कर दी. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने बच्ची की हत्या कर बोरी में मिट्टी भरकर नदी में फेंक दिया है. इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद किया.

Also Read: Bihar News: साइबर अपराधियों को अपना खाता दिया था 10 हजार के किराये पर, दमन पुलिस ने पकड़ा

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >