Bihar News: बिहटा में दहेज के लिए कर दी नविववाहिता की हत्या, सात माह पूर्व महिला की हुई थी शादी

Bihar News मृतका का शव ससुराल वाले घर में छोड़कर फरार हो गये. मृतका की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के रतनटोला गांव निवासी दीपेद्र कुमार सिंह की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा देवी के रूप में हुई है.

बिहटा के कुंजवा गांव में शनिवार को दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका का शव ससुराल वाले घर में छोड़कर फरार हो गये. मृतका की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के रतनटोला गांव निवासी दीपेद्र कुमार सिंह की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रतनटोला गांव निवासी दीपेद्र कुमार सिंह ने पुत्री मनीषा कुमारी की शादी कुंजवा गांव निवासी भरत राय के पुत्र मुन्ना कुमार के साथ इसी वर्ष एक जून को की थी.

शादी के कुछ दिन के बाद से ही ससुराल वाले मनीषा को दहेज में बाइक एवं भारी रकम की डिमांड करने लगे थे. सूचना मिलते मृतका के पिता एवं भाई कुंजवा गांव पहुंचकर देखा कि घर में मनीषा का शव बिस्तर पर पड़ा है. मनीषा के गले पर काले रंग का निशान था.

मृतका के पिता दीपेद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुत्री का गला दबाकर हत्या कर सभी फरार हो गये. थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि प€रिजन ने ससुराल वाले पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >