बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है. इस बीच आज मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकेगी.

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग की ओर से आज बिहार के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तेज बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है. 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 5 जिलों में येलो अलर्ट है. आज सुबह से ही पटना समेत राज्य के कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं. कुछ जिलों में तो हल्की बारिश भी दर्ज की गई.

इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल है. जबकि खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है. विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. रुक-रुककर जिलों में बारिश होती रहेगी.

मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद कम हुई बारिश

बिहार में मॉनसून एक्टिव है लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हो पाई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, गयाजी, सीवान, सारण, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, नवादा, नालंदा, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी समेत कई जिलों में सामान्य से कम ही बारिश हो पाई है. उत्तर बिहार के जिलों में तो राहत है लेकिन दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है.

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश कटिहार जिले में दर्ज की गई है. यहां 108.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. राजधानी पटना की बात करें तो, आज सुबह से जिले के कई हिस्सों में काले बादलों ने डेरा जमा रखा है. कुछ देर में भारी बारिश की भी संभावना है. लेकिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने से लोगों को अभी भी उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. अगले कुछ दिनों में अब राहत की संभावना है.

Also Read: बिहार में इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही 30 किमी कम हो जाएगी पटना की दूरी, 6 लेन गंगा पुल से मिलेगी राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >