कौन हैं पटना के नए डीएम कुंदन कुमार? मुंबई की मोटी सैलरी छोड़ UPSC में मारी बाजी, जानिए IAS बनने तक का सफर

IAS Kundan Kumar: पटना के नए डीएम कुंदन कुमार बन गए हैं. कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर सिविल सेवा में आए कुंदन कुमार IPS से IAS बने और कई जिलों में अपने नए विचारों के लिए जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री से दो बार सम्मानित भी हो चुके हैं.

IAS Kundan Kumar: पटना की कमान अब IAS अधिकारी कुंदन कुमार के हाथों में है, जिन्हें उनकी तेज-तर्रार कार्यशैली और इनोवेटिव अप्रोच के लिए जाना जाता है. मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले से आने वाले कुंदन कुमार की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में मुंबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में लगभग पांच साल तक काम किया, लेकिन दिल में कुछ बड़ा करने की चाह उन्हें सिविल सेवा तक ले आई.

UPSC में दोहरी सफलता: IPS से IAS तक का सफर

साल 2009 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर IPS बनकर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा. लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था. इसी जुनून के चलते उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और 2012 बैच के IAS अधिकारी बने. यह निर्णय उनके दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति जुनून को दर्शाता है, जिसने उन्हें प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान दिलाई.

प्रधानमंत्री से मिला सम्मान

कुंदन कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो बार प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया. बांका जिले में डिजिटल शिक्षा और कृषि सुधारों के लिए उन्हें पहली बार सम्मान मिला, जबकि दूसरी बार पश्चिम चंपारण के चनपटिया स्टार्टअप जोन के सफल मॉडल के लिए उनकी सराहना हुई. इस पहल ने कोरोना काल में घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी.

जमीनी स्तर पर बदलाव के मास्टरमाइंड

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई जिलों में विकास की नई परिभाषा लिखी. बांका में शुरू किए गए एग्री अस्मिता प्रोजेक्ट ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नकदी फसलों की ओर प्रेरित किया. ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और बेबी कॉर्न जैसी फसलों को बढ़ावा दिया. उन्होंने किसानों को खेती करने को लेकर सलाह भी दी. पूर्णिया में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया. सरकारी स्कूलों में लाइव डिजिटल क्लास शुरू कर ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ा गया.

पटना में बड़ी उम्मीदें, बड़ी चुनौतियां

राजधानी पटना में उनकी नियुक्ति को एक अहम प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. शहर में ट्रैफिक, जलजमाव, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से बड़ी चुनौतियां रही हैं. ऐसे में कुंदन कुमार से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और इनोवेटिव अप्रोच से पटना को नई दिशा देंगे.

Also Read: रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, आवास के बाहर ATS कमांडो तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >