East Champran News : घर में लगी आग, जिंदा जले पति-पत्नी, घर के सदस्य दुलारचंद की स्थिति गंभीर

East Champran News :जिले में पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में बीती देर रात हुई अगलगी की घटना में पति-पत्नी जिंदा जल गए. मृतक 60 वर्षीय गणेश महतो एवं 55 वर्षीय गंगाजली देवी बताई जा रही हैं.

पूर्वी चंपारण. जिले में पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में बीती देर रात हुई अगलगी की घटना में पति-पत्नी जिंदा जल गए. मृतक 60 वर्षीय गणेश महतो एवं 55 वर्षीय गंगाजली देवी बताई जा रही, जबकि घर का एक सदस्य 38 वर्षीय दुलारचंद महतो गंभीर रूप से झुलस गय है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. अगलगी की घटना में खाद्य सामग्री सहित लाखों रुपए की संपति जलकर खाक हो गई.

पुलिस के मुताबिक मृतक गणेश महतो दिव्यांग थें

पुलिस के मुताबिक गणेश महतो दिव्यांग थे.सोमवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई. उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची. लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई. आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची.

अग्निशमन टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया

अग्निशमन टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया. इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीण सन्न थे. घटना में लाखों रुपए की संपति जलकर खाक होने की भी सूचना है. अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने को लेकर प्रयास किया जा रहा. घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >