Holi 2025: लालू यादव ने तेजस्वी के माथे पर गुलाल लगा कर दिया आशीर्वाद, पटना के कई इलाकों में होली आज

Holi 2025: पटना के कई इलाकों में होली आज मनाई जा रही है. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव के पैर पर गुलाल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया. वहीं लालू यादव ने भी तेजस्वी के माथे पर अबीर लगा कर आशीर्वाद दिया. वहीं कई नेता आज अपने आवास पर होली मनाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Holi 2025: बिहार के कई जिलों में आज यानी 15 मार्च को होली मनाई जा रही है. हालांकि, अधिकतर जगहों पर शुक्रवार को हो लोगों ने होली मनाई है. पटना में होली के मौके पर आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेजस्वी यादव को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता के पैर छुए. तेजस्वी यादव ने इसका रील भी शेयर किया है. आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता अपने-अपने आवास पर होली का आयोजन करेंगे. दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर हलचल एकबार भी तेज हो गई है. पटना में जदयू के होली के पोस्टर में निशांत कुमार की भी फोटो लगी है. इससे होली के बाद निशांत की जदयू ज्वॉइन करने की चर्चा तेज हो गई है. 

राधा-कृष्ण थीम पर मनाएंगे होली

जानकारी के अनुसार, पटना में आज अलग-अलग पार्टियों के नेता अपने आवास पर होली का आयोजन करेंगे. राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी हर साल की तरह अपने आवास पर होली का आयोजन करेंगे. इस बार भी वह राधा-कृष्ण थीम पर होली मनाएंगे. इस कार्यक्रम में वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल की होली खेलेंगे. साथ ही होली को देखते हुए आज राजधानी पटना समेत बिहार के तमाम जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की कोई अफवाह न फैले. 

जदयू कार्यकर्ता भी मनाएंगे होली

वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार आमतौर पर सार्वजनिक होली समारोह में शामिल नहीं होती हैं, लेकिन उनके समर्थक और जदयू कार्यकर्ता इस पर्व को मनाएंगे. होली के बाद उनके बेटे निशांत कुमार के जदयू ज्वॉइन करने की चर्चा तेज है. पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में साफ लिखा है- ‘जदयू की यही पुकार, पार्टी ज्वॉइन करिए निशांत कुमार.’

ALSO READ: Video: “रंग बरसे…” RJD विधायक मुन्ना यादव ने कार्यकर्ताओं संग जमाई होली रंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >