Bihar News: कम नहीं हो रहे हिट एंड रन के मामले, घायलों की मदद करने में बिहार सबसे आगे

Bihar News: देशभर में गाड़ी से टक्कर मार कर भागने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. परिवहन विभाग के आंकड़ों को देखें, तो देशभर में बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है. जो हिट एंड रन के बाद पीड़ित परिवार या पीड़ितों को अनुदान लाभ देने में सबसे आगे है.

Bihar News: देशभर में गाड़ी से टक्कर मार कर भागने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. परिवहन विभाग के आंकड़ों को देखें, तो देशभर में बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हिट एंड रन के बाद पीड़ित परिवार या पीड़ितों को अनुदान लाभ देने में सबसे आगे है. विभाग के मुताबिक बिहार में हिट एंड रन के बाद कुल 4662 आवेदन अनुदान के लिए भेजे गये हैं.

जिनमें से 3279 आवेदन का भुगतान कर दिया गया यानी कुल 77 प्रतिशत आवेदनों का भुगतान कर दिया गया है. वहीं, दूसरे नंबर पर झारखंड 16 प्रतिशत, एमपी दो प्रतिशत, यूपी एक प्रतिशत, राजस्थान एक प्रतिशत और गुजरात में एक प्रतिशत आवेदकों की भुगतान किया गया है.

इन जिलों में धीमी गति से हो रहा आवेदनों का निबटारा

पटना सहित चार जिलों में सबसे बेहतर काम विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, बेतिया व लखीसराय में सबसे अधिक आवेदनों का निबटारा किया गया है. समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफफरपुर, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, बेगूसराय, औरंगाबाद व मुंगेर में भुगतान के लिए पहुंचे आवेदनों का ठीक से निबटारा हो रहा है. लेकिन किशनगंज, बांका, मधुबनी, कैमूर, सहरसा, शेखपुरा, कटिहार और बांका में आवेदनों का निष्पादन सबसे धीरे हो रहा है. रिपोर्ट के आधार पर इन जिलों के डीटीओ को निर्देश भेजा गया है कि काम की गति को बढ़ाए.

Also Read: गिरिराज के बाद जितन राम मांझी भी चाहते हैं सीएम नीतीश को मिले भारत रत्न, बताई ये वजह…

कुछ जगहों पर इस कारण से अनुदान देने में होती है देर

हिट एंड रन मामले में जेनरन इंश्योरेंस कंपनी घायलों को 50 हजार और मृतकों को दो लाख रुपये का अनुदान देती है. लेकिन बिहार में एक दर्जन से अधिक जिले ऐसे हैं, जहां दुर्घटना के बाद स्थल जांच में देर होने या रिपोर्ट तैयार करने में देर होने के कारण पीड़ितों को अनुदान समय से नहीं मिल पाता है. हिट एंड रन मामले में जब आवेदक मामले को लेकर आवेदन करते है, तो जांच प्रक्रिया में देर होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >