Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन की एंट्री, बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन, JMM ने रखी इतनी सीटों की मांग

Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री हो गई है. जेएमएम में महागठबंधन से बिहार चुनाव में 12 सीटों की मांग की है.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विभिन्न पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है. महागठबंधन खेमे में सीट बंटवारे को लेकर फिर से नया पेंच फंस सकता है. पटना में महगठबंधन की दो बैठकों से नदारद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने लिए सीटों की डिमांड कर दी है. जेएमएम ने बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन में 12 सीटों की डिमांड की है. पार्टी ने अपनी सीटों की डिमांड आरजेडी के सामने रखी है.

झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली थी सम्मानजनक सीटें

जेएमएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव में आरडेजी को सम्मानजनक सीटें दी थी. यही वजह थी कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में वहां सरकार रिपीट हुई थी. जेएमएम का कहना है कि उनकी पार्टी के पास सीएम हेमंत सोरेन जैसा विश्वसनीय चेहरा है इसलिए बिहार चुनाव में उन्हें भी सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

झारखंड सीमा से लगने वाली सीटों पर जेएमएम ने की दावेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेएमएम ने बिहार चुनाव में झारखंड सीमा से लगने वाली सीटों पर अपनी दावेदारी की है. जेएमएम की डिमांड पर आरजेडी ज्यादा परेशान नहीं है. आरजेडी का कहना है कि बिहार विधानसभा में जीतनी सीटें हैं उसे देखते हुए सीट बंटवारे में कोई दक्कत नहीं है. (रानी ठाकुर)

इसे भी पढ़ें: बिहार में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल उद्घाटन से पहले ढहा, मची अफरातफरी, कई मजदूर घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >