भाद्रपद में शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर पूजा की जाती है. विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जबकि अविवाहित लड़कियां अपने पसंद के साथी की कामना के साथ यह व्रत करती हैं. इस बार हरतालिका तीज मंगलवार, 30 अगस्त यानी आज है. तृतीया तिथि 29 अगस्त को 3 बजकर 20 मिनट से है. तृतीया तिथि 30 अगस्त को 3 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो रही है. प्रातःकाल हरितालिका पूजा का मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक हो सकता है. शाम को पूजा का मुहूर्त: शाम 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक प्रदोष काल में है. तीज व्रत का पारण – 31 अगस्त को किया जाएगा.
हरतालिका तीज आज, जानें शुभ मुहूर्त- पूजा विधि,नहाय-खाय के साथ पूरा अनुष्ठान
आज हरतालिका तीज है. इस दौरान सुहागिन महिलाएं बिना अन्न व जल के दिन भर उपवास हैं. व्रती महिलाएं अपने अखंड सुहाग और कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं.
