भूमि विवाद को लेकर युवक को चाकू मारा, हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर

हाजीपुर के महुआ में भूमि विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur News : हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम अब्दुलपुर निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र अमित राज को भूमि विवाद को लेकर चाकू मार दिया गया. बताया गया कि बदमाशों ने उसके पेट में चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे.

भूमि विवाद में चाकू मारने का आरोप

घायल अमित राज की मां संगीता देवी ने घटना की सूचना महुआ थाना को दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके में रहती हैं. उनका आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले उनके भतीजे ने भूमि विवाद को लेकर उनके बेटे अमित राज पर चाकू से हमला कर दिया.

PHOTOS : 100 वर्षों की आस्था का भव्य उत्सव, बेगूसराय के तेघड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी मेले का तोरण द्वार खींच रहा लोगों का ध्यान, तस्वीरों में देखें खास

घटना के बाद घायल युवक का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में कराया जा रहा है. पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

वैशाली के एनसीसी कैडेटों ने सीखी राइफल से निशानेबाजी, ड्रोन संचालन का भी मिला प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >