हाजीपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर के बाहर मोबाइल देख रहे युवक को मारी दो गोलियां

Hajipur News : हाजीपुर के कुतुबपुर डुमरी गांव में घर के बाहर लेटे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी दो गोलियां। युवक की हालत गंभीर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

Hajipur News : सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. मंगलवार को बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर लेटे युवक को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जांघ में लगीं दो गोलियां, हालत गंभीर

घायल युवक की पहचान कुतुबपुर डुमरी निवासी अमरनाथ पासवान के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार राहुल कुमार की बाईं जांघ में दो गोलियां लगी हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

मोबाइल देख रहे युवक पर अचानक शुरू कर दी फायरिंग

घायल राहुल कुमार ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर लेटकर मोबाइल देख रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी ली. पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने में लगी है.

घटनास्थल से खोखा बरामद, आरोपियों की तलाश जारी

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां से एक खोखा बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने घर के दरवाजे के पास बैठा था, तभी बाइक सवार बदमाश आए और गोली चलाकर फरार हो गए. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >