hajipur news. देसी पिस्टल व कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार

देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी दुर्गा मंदिर के पास से देसरी थाना की पुलिस ने उज्ज्वल कुमार उर्फ मंडल को गिरफ्तार किया

देसरी. देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी दुर्गा मंदिर के पास से देस��ी थाना की पुलिस ने एक युवक को एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक उज्ज्वल कुमार उर्फ मंडल देसरी थाना के नयागांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर का पुत्र बताया गया है. हालांकि, इस दौरान दो युवक भाग निकलने में सफल रहे. बताया गया कि बीते शुक्रवार की करीब 10.30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नयागांव पश्चिमी दुर्गा मंदिर के पास तीन व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अपनी कमर में पिस्टल लेकर घूम रहा है. इसकी सूचना मिलते ही देसरी थाना की पुलिस ने वहां पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां आपस में बातचीत कर रहे तीन लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दो व्यक्ति भागने में सफल हो रहे. पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया. पिस्टल को अनलोड करने पर दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पूछता दौरान उसकी पहचान उज्ज्वल कुमार उर्फ मंडल के रूप में हुई. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उज्ज्वल का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >