hajipur news. करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मोगुराही का मामला, मृतक सोनू कुमार नवादा खुर्द निवासी दिनेश सिंह का पुत्र था

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मोगुराही स्थित एक आरओ वाटर प्लांट में काम करने के दौरान एक युवक विद्युत प्रभवित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक सोनू कुमार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द निवासी दिनेश सिंह का पुत्र था. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरओ वाटर प्लांट में काम करता था युवक

जानकारी के अनुसार सोनू गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मंगुराही स्थित एक आरओ वाटर प्लांट में काम करता था. रविवार की सुबह आरओ वाटर प्लांट में काम करने के दौरान विद्युत प्रभावित तार की चपेट में आ गया. विद्युत स्पर्शघात के कारण घायल होकर जमीन कर गिर पड़ा. वाटर प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर मृतक के घर पर मौत ही सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. भागे-भागे मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में युवक का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >