hajipur news. पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

सराय थाना क्षेत्र की मीरपुर पताढ़ पंचायत के डुमरी गांव के चवंर की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया

सराय

. सराय थाना क्षेत्र की मीरपुर पताढ़ पंचायत के डुमरी गांव के चंवर में रविवार दोपहर में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक 22 वर्षीय अजीत कुमार मीरपुर पंचायत के मुकुंदपुर गांव निवासी विश्वनाथ राय का पुत्र था. घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.

अजीत रविवार की दोपहर गांव से सटे चंवर में जेसीबी से खोदे गये गड्ढे के समीप शौच के लिए गया था. इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में डूब गया. युवक को पानी में डूबते देख आसपास मौजूद किसानों ने शोर मचाया. शोर सुनकर वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पति धीरेंद्र मिश्रा व सरपंच पति रविंद्र राय भी मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना सराय थाना की पुलिस को दी गयी. स्थानीय गोताखोर की सहायता से करीब दो घंटे बाद युवक को पानी से बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना के एएसआइ संतोष कुमार, एएसआइ श्यामलाल मरांडी, एसआइ गुंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >