पंखे में आये करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. इधर महिला की करंट लगने से मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. इधर महिला की करंट लगने से मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची गोरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव निवासी विक्की कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पुसा देवी के रूप में हुई है. इस संबंध में मृतका के परिजनो ने बताया कि पुसा देवी घर पर अकेली थी. सुबह पति विक्की कुमार बच्चे को स्कूल पहुंचाने गया था. सास एवं ससुर काम पर चले गये थे. इस बीच पुसा घर का काम करते समय पंखे में आए करेंट की चपेट में आने से झुलस गयी. पड़ोस की एक महिला जब उसके घर गयी तो मृतका महिला को बेहोश समझकर उसे उठाना चाहा तो उसे भी करंट का झटका लगा, तब जाकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला के शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मृतका के घर पर मचा कोहराम

करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के घर पर कोहराम मच गया. मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे हैं . पहला नंदनी कुमारी 7 वर्ष, दूसरा आरुश कुमार 6 वर्ष, आदित्ति कुमारी 4 वर्ष एवं अंशिका कुमारी 4 माह की है. सभी बच्चे मां के बिना अनाथ हो गया है. मां के शव से लिपट लिपट कर रो रहे बच्चों को देख हर मृतका के घर पर जुटे लोगों की आंखें भर जा रही हैं.

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता, भाई और घर के अन्य सदस्य मृतक के ससुराल पहुंचे. घर पर बेटी का शव देख पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >