hajipur news. बाइक की ठोकर से पत्नी की मौत, पति घायल, आरोपित गिरफ्तार

महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मामला, बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर, थाना को दी सूचना

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर इसकी सूचना थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार नववर्ष के दिन गुरुवार को गरजौल पहाड़पुर निवासी सूरज भगत अपनी 69 वर्षीय पत्नी शांति देवी के साथ पैदल जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने वृद्ध दंपती को ठोकर मार दी और भागने लगा. शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को बाइक सहित पकड़ लिया.

घटना में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया. घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बाइक चालक को आक्रोशितों के चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर थाना ले जाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

गुरुवार को वृद्ध दंपती नया साल के मौके पर कहीं घूमने जा रहे थे. तभी घर से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गयी. वहीं पति का पैर टूट गया. पुलिस मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई करेगी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

राजेश रंजन

, थानाध्यक्ष, महुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >