हाजीपुर नगर परिषद के आठ वार्डों में घुसा पानी, सभापति ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

हाजीपुर में गंगा-गंडक का पानी आठ वार्डों में घुसा। सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों के निर्देश दिए।

flood in Hajipur : हाजीपुर में गंगा और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. गुरुवार को नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, 17 और 43 में बाढ़ का प्रभाव सबसे अधिक है. वहीं वार्ड संख्या 35, 37, 38, 44 और 45 में भी आंशिक रूप से बाढ़ का पानी पहुंच गया है. सभापति ने बताया कि सभी प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

हाईवे पर पहुंचे प्रभावित लोग, शुरू होगी सामुदायिक रसोई

सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि वार्ड 43 के कई प्रभावित लोग हाईवे पर पहुंच चुके हैं. उनके लिए दैनिक जरूरतों को देखते हुए भोजन, टेंट और शामियाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही मवेशियों के लिए चारे की भी व्यवस्था की जा रही है. इसको लेकर अंचलाधिकारी (सीओ) से लगातार समन्वय किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम से प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी और सामुदायिक रसोई भी संचालित होगी.

रामचौड़ा मंदिर में भी की जा रही व्यवस्था

सभापति ने बताया कि रामचौड़ा मंदिर परिसर में भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए अतिरिक्त नावों की व्यवस्था भी की जा रही है.

बच्चों और मवेशियों को पानी से दूर रखने की अपील

सभापति ने बाढ़ प्रभावित लोगों से घबराने की अपील करते हुए कहा कि वे बाढ़ के पानी में जाने से बचें. बच्चों को पानी से दूर रखें और स्वयं, बच्चों तथा मवेशियों को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें. उन्होंने लोगों से प्रशासन और नगर परिषद की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की. निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के जेई कृष्णा प्रसाद, स्थानीय वार्ड पार्षद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >