कुएं में डूबने से देसरी थाने के चौकीदार की मौत

देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव में कुएं में डूबने से देसरी थाने में पदस्थापित चौकीदार की मौत हो गयी. मृतक 56 वर्षीय राज किशोर पासवान मुरौवतपुर वार्ड संख्या तीन का रहने वाला था. कुएं में चौकीदार के डूबने की जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी.

सहदेई बुजुर्ग (हाजीपुर). देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव में कुएं में डूबने से देसरी थाने में पदस्थापित चौकीदार की मौत हो गयी. मृतक 56 वर्षीय राज किशोर पासवान मुरौवतपुर वार्ड संख्या तीन का रहने वाला था. कुएं में चौकीदार के डूबने की जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना देसरी थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही देसरी थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों की मदद से चौकीदार के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार राजकिशोर रविवार की सुबह कुएं से पानी भरने के लिए गया था. इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह कुएं में गिर कर डूब गया. चौकीदार के कुएं में डूबने की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद उसके शव को कुएं से बाहर निकाला गया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >