सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

राजापाकर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के समीप निर्माण करने की मांग को लेकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने भलुई चौक के पास सीओ वाहन का घेराव किया. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर हल चलाकर विरोध जताया. इस दौरान ग्रामीणों ने सीओ गौरव कुमार को बताया कि सड़क पूरी तरह से जर्जर है.

राजापाकर. राजापाकर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के समीप निर्माण करने की मांग को लेकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने भलुई चौक के पास सीओ वाहन का घेराव किया. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर हल चलाकर विरोध जताया. इस दौरान ग्रामीणों ने सीओ गौरव कुमार को बताया कि सड़क पूरी तरह से जर्जर है. जिस वजह से आये दिन पैदल यात्री, दो पहिया, चार पहिया वाहन चालक एवं साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं. बारिश के दिनों में पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है. प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी इसी मार्ग से कार्यालय जाते है, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व स्थानीय ग्रामीण गणेश साह सड़क से गुजर रहे थे कि तभी कीचड़ और फिसलन की वजह से गिरकर मौत हो गई. इसके बाद सीओ ने लोगों से आवेदन देने की बात कही, जिस पर दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचलाधिकारी को सौंप दिया. वही क्षेत्र भ्रमण के दौरान रास्ते से गुजर रहे स्थानीय विधायक महेंद्र राम को भी ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली से अवगत कराया. विधायक ने सड़क का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द चाहे वह सामाजिक स्तर से हो या पदाधिकारी के स्तर से हो समस्या का निदान कर सड़क का निर्माण कराया जाये. ताकि यातायात सुगम हो सके. मौके पर अनिल कुमार, पंकज कुमार, सुरेश साह, मनीष झा, नरेश राय, मुकेश झा, मोहन राय, सुबोध राय, रुस्तम खान, दिलशाद खान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >