हाजीपुर अपडेट: मैट्रिक-इंटर का कम्पार्टमेंटल परीक्षा, मंदिर में दर्शन की टाइमिंग और शहर में होने वाले बड़े कार्यक्रम

Vaishali News: बुधवार को शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. जिले में मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा आयोजित होगी. सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा से जुड़ी जानकारी और मंदिर के दर्शन की टाइमिंग है.

Vaishali News: वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर में आज बुधवार 6 मई को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. शहर में जन गणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा. मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा आयोजित होगी. नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का पट सुबह 4 बजे खुला. इन सभी अपडेट को सूचीबद्ध तरीके से देखें.

आज का दर्शन
नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे खुलता है. रात्रि 8.30 बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती सुबह 5 बजे और शाम की आरती शाम 7 बजे होती है.

आज का कार्यक्रम
जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन गणना के तहत मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा.
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक कम्पार्टमेंटल की परीक्षा दो पालियों में होगी.
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर कम्पार्टमेंटल की परीक्षा आयोजित होगी.
महुआ में प्रजापति ईश्वरिया विश्व विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

आज बुधवार को सदर अस्पताल में ओपीडी

मेडिकल ओपीडी – डॉ राकेश कुमार, डॉ एके यादव रहेंगे.
सर्जिकल ओपीडी- डॉ पल्लवी रहेंगी.
ओर्थो ओपीडी- डॉ ब्रजेश शरण रहेंगे.
डेंटल ओपीडी- डॉ प्रियंका रहेंगी.
डेंटल ओटी- डॉ दीप्ती सिन्हा रहेंगी.
आई ओपीडी- डॉ दिवाली प्रसाद रहेंगे.
ईएनटी ओपीडी- डॉ जीएस मिश्रा रहेंगे.
स्किन ओपीडी- डॉ निकिता सिन्हा रहेंगी.
टेली मेडिसिन- डॉ पल्लवी (एमओ), डॉ अरविन्द मिश्रा होंगे.

Also Read: गया अपडेट: मौसम सुहाना, मंडी भाव में उतार-चढ़ाव, मंदिरों में आरती और शहर में आज के बड़े कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >