हाजीपुर: अपहरण के तीन दिन बाद सोनीपत में मिलीं दो नाबालिग छात्राएं, CDR के जरिए पुलिस को मिला सुराग

बेलसर से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं का पुलिस ने अपहरण मामला सुलझा लिया है. तकनीकी जांच के जरिए सोनीपत में उनका सुराग मिला और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया.

Kidnapping Case: बेलसर थाना क्षेत्र के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की तकनीकी जांच में दोनों छात्राओं के हरियाणा के सोनीपत में होने का सुराग मिला. इसके बाद सोनीपत पुलिस की मदद से दोनों को एक लॉज से सकुशल बरामद कर लिया गया. फिलहाल दोनों छात्राएं सोनीपत पुलिस की अभिरक्षा में हैं.

दोनों छात्राओं के परिजनों ने मामले में दो शिक्षिकाओं और एक कार चालक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों छात्राओं को कार में बैठाकर ले जाया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बेलसर पुलिस ने छात्राओं की बरामदगी के लिए जांच तेज कर दी थी.

सीडीआर और मोबाइल लोकेशन से सोनीपत तक पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांड के अनुसंधानकर्ता सह बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने छात्राओं की तलाश में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन समेत तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला. जांच के दौरान दोनों के हरियाणा के सोनीपत में होने की जानकारी मिली.

इसके बाद थानाध्यक्ष ने सोनीपत के एसएचओ से संपर्क कर ट्रैक किये गये स्थान पर छापेमारी का अनुरोध किया. बेलसर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सोनीपत पुलिस ने संबंधित लॉज में छापेमारी की और दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया.

छात्राओं को लाने सोनीपत रवाना हुई बेलसर पुलिस

दोनों छात्राओं को बेलसर लाने के लिए पुलिस टीम सोनीपत रवाना हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, छात्राओं को बेलसर थाना लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद उनका बयान दर्ज कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

शिक्षिकाओं और कार चालक की भूमिका की जांच

पुलिस अब अपहरण की परिस्थितियों, छात्राओं के सोनीपत पहुंचने और प्राथमिकी में नामजद दो शिक्षिकाओं व कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई छात्राओं के बयान और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >