hajipur news. स्वयं को अच्छे कार्यों से जोड़ना ही सच्ची संस्कृति : सचिव

नववर्ष के अवसर पर डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्पिरिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन (दिशा) की ओर से संस्कृति सुरक्षा दिवस मनाया गया

हाजीपुर. नववर्ष के अवसर पर डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्पिरिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन (दिशा) की ओर से संस्कृति सुरक्षा दिवस मनाया गया. स्थानीय महाराणा प्रताप कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विश्व कल्याणार्थ हवन, ध्यान एवं श्रीसुंदरकांड पाठ किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दिशा के संस्थापक सचिव आचार्य राजेश तिवारी ने कहा कि दूसरों की आलोचना करने की बजाय स्वयं को अच्छे कार्यों से जोड़ना ही सच्ची संस्कृति है. उन्होंने कहा कि ध्यान, उपासना और साधना से व्यक्ति पूरे वर्ष मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बना रह सकता है. आचार्य तिवारी ने लोगों से आंग्ल नववर्ष को संस्कृति सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने की अपील की.

ध्यान प्रशिक्षक एवं हीलर पंडित उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में सामूहिक ध्यान कराया गया. मौके पर अभिषेक कुमार टिक्कू ने कहा कि नियमित अभ्यास से ध्यान का सकारात्मक प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देता है. बाल प्रशिक्षक पुष्पांजलि प्रज्ञा ने बताया कि ध्यान से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में रुचि पैदा होती है. उन्होंने माता-पिता के चरण स्पर्श को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताया.

शाखाओं में हुए कार्यक्रम

संस्था के अध्यक्ष एवं गायत्री साधक महेश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि संस्कृति सुरक्षा दिवस भारतीय एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष एक जनवरी को मनाया जाता है. इस अवसर पर पटना, सोनपुर, सबलपुर, मोतिहारी व भागलपुर सहित संस्था की अन्य शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित किये गये. संस्था की प्रेरणामाता सावित्री देवी ने प्रसाद वितरण किया. कार्यक्रम में उषा सिन्हा, संकल्प देवांग, रामचंद्र सिंह, राजेश पांडेय, प्रबोध तिवारी, प्रणव, आकाश कुमार, पप्पु कुमार, रामबाबू भगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >