हाजीपुर–मुजफ्फरपुर सेक्शन में टिकट जांच अभियान

सोनपुर मंडल के हाजीपुर से मुजफ्फरपुर सेक्शन के बीच लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 156 बिना टिकट एवं अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल ₹1,08,600 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया गया.

हाजीपुर. सोनपुर मंडल के हाजीपुर से मुजफ्फरपुर सेक्शन के बीच लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 156 बिना टिकट एवं अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल ₹1,08,600 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया गया. इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान से अब तक कुल 20,812 बिना टिकट एवं अवैध टिकट यात्रियों से ₹1 करोड़ 20 लाख 24 हजार 557 की जुर्माने राशि के रूप में रेल राजस्व के तौर पर प्राप्त हुई है. सघन टिकट जांच अभियान’ के परिणामस्वरूप मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यूटीएस एवं पीआरएस काउंटरों से टिकट बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. साथ ही यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता एवं सोच में भी सकारात्मक बदलाव आया है. जांच अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया. सोनपुर मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. बिना टिकट या अनधिकृत यात्रा न केवल दंडनीय अपराध है बल्कि अन्य यात्रियों की सुविधा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के सघन जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से चलाए जाते रहेंगे. इस अभियान में वाणिज्य विभाग के निरीक्षकगण, टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा अन्य सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >