चोरों ने बंद घर से 30 हजार नकदी सहित 15 लाख रुपये के आभूषण उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर के मिर्जानगर पहाड़पुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घर के मालिक एक महीने पहले दिल्ली गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur Crime News : महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर पहाड़पुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी के अनुसार मिर्जानगर पंचायत के वार्ड 03 पहाड़पुर निवासी लक्ष्मण सिंह सपरिवार एक माह पूर्व दिल्ली गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का निशाना बनाते हुए 30 हजार रुपये नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये की आभूषण की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी घर के मालिक को दी. वही सूचना के दौरान पीड़ित के पुत्री दीपमाला कुमारी मायके पहुंची. वही चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने एसपी शुभांक मिश्रा से पुलिस की गस्ती वाहन को तेज कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >